नीतीश के लिए BJP के दरवाजे ‘‘स्थायी रूप से’’ बंद, बिहार में सत्ता पलट के बाद बोले सुशील मोदी

[ad_1]

नीतीश के लिए BJP के दरवाजे ‘‘स्थायी रूप से’’ बंद, बिहार में सत्ता पलट के बाद बोले सुशील मोदी

नीतीश कुमार अगले लोकसभा चुनाव में केंद्र से बीजेपी को हटाने के लिए काम कर रहे हैं. 

पटना:

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ‘‘स्थायी रूप से बंद” हैं. कुमार की पार्टी ने पिछले महीने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था. कुमार के साथ अपनी निकटता के कारण बीजेपी में अलग-थलग समझे जाने वाले सुशील ने एक बयान में दावा किया कि जनता दल (यूनाइटेड) नेता को फिर से अपना रुख बदलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. 

यह भी पढ़ें

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने रंग बदलने में गिरगिट को भी शर्मसार कर दिया है. ” 

सुशील मोदी को पांच साल पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कुमार की पार्टी को शामिल करने का श्रेय दिया जाता था. कुमार ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि 2017 में बीजेपी के साथ फिर से गठबंधन करना ‘‘एक गलती थी.” इसी के बाद सुशील का यह बयान आया है.

सुशील ने दावा किया कि कुमार ने ‘‘20 महीनों में राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन में अपनी सरकार चलाते हुए घुटन महसूस की थी. उन्हें फिर से ऐसा ही महसूस हो सकता है. लेकिन इस बार बीजेपी उन्हें सहयोगी के रूप में स्वीकार नहीं करेगी, भले ही वे जमीन पर अपनी नाक रगड़ लें. दरवाजे स्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं.”

रोचक है कि कुमार सुशील मोदी की आलोचना को अक्सर हल्के फुल्के अंदाज में खारिज कर देते हैं. कुमार ने कहा, ‘‘जब सुशीलजी की उनकी पार्टी में उपेक्षा की जाती है तो मुझे काफी दर्द होता है. हो सकता है मुझ पर हमला करने से उन्हें कुछ इनाम मिल जाए.” गौरतलब है कि जद(यू) नेता नीतीश कुमार विपक्ष की एकजुटता और अगले लोकसभा चुनाव में केंद्र से बीजेपी को हटाने के लिए काम कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें –
— VIDEO: गरीब सुना रहा था अपना दुख…मुस्कुराकर चल दिए यूपी के डिप्टी CM

— ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

VIDEO: योगेंद्र यादव ने SKM की कॉर्डिनेशन कमेटी से दिया इस्तीफा, NDTV को बताई ये वजह

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *