वृंदावन: गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में निकाली गई रैली, हत्यारों को दी जाए फांसी; क्षत्रियों ने दी ये चेतावनी

[ad_1]

Public anger rally taken out in Vrindavan against murder of Sukhdev Singh Gogamedi

गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में निकाली गई जन आक्रोश रैली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



वृंदावन क्षत्रिय महासभा द्वारा राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आक्रोश जाहिर किया  गया। एक शांति रैली राधाकृष्ण धाम से लेकर परिक्रमा मार्ग तक निकाली गई। क्षत्रिय महासभा के जीतेन्द्र सिंह राणा ने कहा की जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हत्यारों का एनकाउंटर नहीं किया गया तो ये आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।

ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह से राजपूतों पर हमले हो रहे हैं, वो किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किये जा सकते। ठाकुर हरिबल्लभ ने कहा कि इस आंदोलन को तब तक जारी रखेंगे, जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी। इस दौरान धर्मेन्द्र पाल सिंह, रामबाबू सिसौदिया, उदय सिंह, जगदीश सिंह, नवीन सिंह, आशीष ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह  आदि उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *