Shimla News: संजीव शर्मा बने सचिवालय सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष, कमल किशोर महामंत्री

[ad_1]

Sanjeev Sharma becomes President of Secretariat Services Federation, Kamal Kishore General Secretary

सचिवालय सेवाएं महासंघ
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं महासंघ के चुनाव हुए। इसमें राज्य सचिवालय के पांचों संगठनों ने भाग लिया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से संजीव शर्मा को अध्यक्ष, कमल किशोर शर्मा को महामंत्री और गीता शर्मा को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके साथ गोपाल दत्त, अमर सिंह वर्मा, टेकराम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमन शर्मा, महेंद्र कुमार, नरेंद्र भारद्वाज, अतुल कुमार, मदनलाल, जोगिंद्र पाल, सुखराम, यांकी देवी, सोम कृष्ण और गुरुदेव ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया।

महासंघ के महामंत्री ज्योति चौहान, देवेंद्र कुमार, सतीश कुमार एवं साहिल वर्मा होंगे, जबकि संयुक्त सचिव में हुकुम सिंह हूंकि, अंकुश कुमार, ओमप्रकाश, भूषण लता और अली मोहम्मद चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर रामपाल शर्मा को चुना गया। कार्यकारी सदस्यों में पांचों संगठनों के कार्यकारी सदस्य और इस महासंघ के कार्यकारी सदस्य भी शामिल किए गए। इस महासंघ ने चुनाव के बाद बैठक की। इसमें सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि सरकार को जल्द ही सामूहिक मांग पत्र सौंपा जाएगा। महासंघ ने सरकार से मांग की कि अधिकारियों और कर्मचारियों के देय महंगाई भत्ता तथा वेतन बकाया राशि का भुगतान जल्द कर दिया जाए।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *