CM Sukhu: 365 दिन में सरकार ने लिए 365 फैसले, धर्मशाला में लोगों को बताएंगे उपलब्धियां

[ad_1]

CM sukhvinder Singh Sukhu Said Three guarantees fulfilled by government in one year

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा 10 में से तीन गारंटियों को प्रदेश सरकार पूरा कर चुकी है। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जा चुका है। 1 लाख 36 हजार कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के दायरे में आए हैं। राजीव गांधी स्टार्टअप 680 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू की जा चुकी है।

हर विधानसभा क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने थे। सभी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम को लागू कर दिया गया है। हमारे 10 में से तीन वायदे पूरे हुए। हम पांच साल के लिए आए हैं। जो अन्य वायदे हैं उन्हें पाचं साल में पूरा किया जाएगा। केंद्र सरकार के साथ हमारा संवाद जारी है।

धर्मशाला में हो रहे कार्यक्रम में 365 दिन में प्रदेश सरकार ने जो 365 फैसले लिए उसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी। सीएम ने कहा कि राजस्व लोक अदालतों से लोगों को काफी राहत मिली है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *