Bareilly: प्रधानमंत्री आवास योजना में 2420 लाभार्थियों के घर स्वीकृत, 1114 को मिली पहली किस्त

[ad_1]

Houses of more than two thousand beneficiaries approved under Pradhan Mantri Awas Yojana in Bareilly

लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाणपत्र और चेक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को प्रचार वाहन ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं का शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रचार किया। बरेली पहुंचे स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (सूडा) के निदेशक अनिल पाठक ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाणपत्र वितरित किए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के 2,420 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हुए हैं। शुक्रवार को इनमें से 1,114 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये मिल गए। स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास आयोजित कार्यक्रम में सूडा निदेशक ने 10 लाभार्थियों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र और चेक दिए। 

Bareilly: किशोर ने पहचान छिपाकर छात्रा को फुसलाया, खेत में ले जाकर करने लगा शर्मनाक करतूत, ग्रामीणों ने पीटा

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार प्रत्येक लाभार्थी को 2.50 लाख रुपये देती है। सूडा निदेशक ने स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाणपत्र और चेकों का वितरण किया। इस मौके पर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, अनिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *