[ad_1]

सिस्सू में उमड़े सैलानी।
– फोटो : संवाद
विस्तार
पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी से लाहौल में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। सिस्सू में बर्फ देखने के लिए रोज सैकड़ों पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। अब कोकसर भी सैलानी पहुंच रहे हैं। तीन दिन में अटल टनल रोहतांग होकर रोज 800 से अधिक पर्यटक वाहन लाहौल पहुंचे हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्र से पहले कुल्लू-मनाली और लाहौल के पर्यटन कारोबार के लिए अच्छी खबर है। लाहौल के सिस्सू के साथ चंद्रा नदी के दूसरी तरफ वाटरफॉल और हेलीपैड के समीप जमी झील का नजारा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। चारों तरफ बर्फ की चादर होने से यहां ठंड बढ़ गई है और धूप खिलने से यह खूबसूरती और भी निखर जाती है।
सिस्सू आने वाले पर्यटक इन दिनों ताजा बर्फ की चमक देख घाटी के कायल हो रहे हैं। इस सप्ताह से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू झील और इसके आसपास क्षेत्रों के साथ कोकसर में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। इन जगहों पर मस्ती करने के बाद शाम को मनाली लौट रहे हैं। दिल्ली की महिला पर्यटक मीनाक्षी कोहली, भावना और अरघोष ने कहा कि यहां ठंड जरूर है, लेकिन वह बर्फ में खूब मस्ती कर रहे हैं। व्यवसायी राजीव कुमार और सुशील ने बताया ताजा बर्फबारी के बाद सिस्सू क्षेत्र में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
[ad_2]
Source link