दिल्ली में किराये पर रहता था: मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता बोले- पिछले दो वर्ष से तनाव में था बेटा

[ad_1]

Medical student commits suicide by hanging in Delhi

छात्र ने की आत्महत्या
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


दक्षिणी दिल्ली इलाके में शुक्रवार को मेडिकल के छात्र ने अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय डॉ. जय दीपेश सावला के तौर पर हुई है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक दो वर्ष से मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह मूलरूप से महाराष्ट्र के मुंबई के कांदिवली इलाके का रहने वाला था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे हौजखास थाना पुलिस को पीसीआर काल मिली। बताया गया कि मकान नंबर 499, दूसरी मंजिल हरदेव पुरी, गौतम नगर में रहने वाले डॉ. जय दीपेश सालवा ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वह बेडशीट के माध्यम से पंखे से लटका हुआ पाया गया। वह सफदरजंग अस्पताल के मेडिसिन पीजी तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के पिता रतिलाल सावला को दी। इसके बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने रतिलाल का बयान दर्ज किया है। उनका कहना है कि उनका बेटा गत दो वर्ष मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *