गोगामेड़ी हत्याकांड: मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन हिरासत में, लाया जा रहा चंडीगढ़ से दिल्ली

[ad_1]

Gogamedi murder case: Three in custody including main accused Rohit Rathod and Nitin Fauji

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि तीनों को दिल्ली लाा जा रहा है। 

इससे पहले राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में हरियाणा से कल पहली गिरफ्तारी हुई थी। महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के सुरेती पिलानिया गांव के एक युवक को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि सुरेती पिलानिया के रामवीर ने ही नितिन फौजी के लिए जयपुर में सारी व्यवस्था की थी। नितिन फौजी व रामवीर दोनों दोस्त हैं और वह पहले भी नितिन फौजी की मदद कर चुका है।

राजस्थान पुलिस उसे शनिवार सुबह सुरेती पिलानिया से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोप के मुताबिक 5 दिसंबर को नितिन फौजी व रोहित राठौड़ ने गोगामेड़ी की हत्या की थी। आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद भी दोनों आरोपियों को रामवीर ने ही अपनी बाइक पर बैठाकर बगरू टोल प्लाजा से आगे तक छोड़ा था। इसके बाद दोनों आरोपी नागौर डिपो की रोडवेज बस में बैठकर भागने में कामयाब हो गए थे।

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *