UP: बाजार में दिनदहाड़े युवक की निर्मम हत्या, चाकूओं से बेरहमी से गोदा…फट गया था हार्ट, CCTV फुटेज हुआ वायरल

[ad_1]

Young man brutally stabbed with knives in Kanpur,  CCTV footage went viral, Three accused arrested

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर में मूलगंज के हटिया बाजार में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। दुकान में देरी से आने की बात पर दो कर्मचारियों में एक दिन पहले विवाद हुआ था। इससे नाराज एक कर्मचारी ने दुकान में घुसकर साथी कर्मचारी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। सरेआम हुई इस हत्या से बाजार में हड़कंप मच गया।

वहीं, वारदात से गुस्साए व्यापारी देर शाम मूलगंज थाने पहुंचे और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी को पीट दिया। डीसीपी पूर्वी तेज प्रताप सिंह और एडीसीपी पूर्वी लाखन यादव ने व्यापारियों को समझाकर उन्हें शांत कराया। आरोपी रामू समेत चार के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन को पकड़ लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *