Mainpuri Bypoll: सपा ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, निर्वाचन अधिकारी को भेजा ज्ञापन

[ad_1]

Samajwadi Party says Police is working according to BJP.

– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर पुलिस मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव एवं खतौली व रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। आधी रात के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पुलिस पहुंच रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

यहां तक कि आजम खान की पत्नी पूर्व सांसद तंजीम फातिमा को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। ऐसे माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें – तेल चोरी का नायाब तरीका: नगर निगम अभी तक निकाल रहा बारिश का पानी, गोपनीय जांचों में सामने आया खेल

ये भी पढ़ें – निवेश के लिए विदेशों में रोड शो करेंगे मंत्री, अमेरिका-ब्रिटेन जाएंगे योगी और केशव पकड़ेगे पेरिस की फ्लाइट

सपा के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं विधायक रविदास मेहरोत्रा ने आयोग को भेजी गई शिकायत में बताया कि भाजपा के इशारे पर पुलिस चुनाव प्रक्रिया को बाधित कर रही है।

आयोग तत्काल ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करे ताकि निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर पुलिस के आला अधिकारी दो तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। एक तरफ जाति विशेष के पुलिस कर्मियों को छुट्टी पर भेजा जा रहा है तो दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *