Bihar: NH 122B निर्माण में लगे रिपर से कुचल कर कोचिंग छात्र की मौत; विरोध में आगजनी कर लोगों ने जाम की सड़क

[ad_1]

Student died after crushed by ripper engaged in construction of NH 122B in Samastipur; People blocked road

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के पीरगंज गांव के पास एनएच 122बी निर्माण में लगे रिपर से कुचल कर शनिवार सुबह एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र मोहिउद्ददीननगर थाने के विशनपुर बेड़ी गारंव के वार्ड-8 निवासी मनोज यादव का बेटा मनीष कुमार (13) बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने घटनास्थल के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दी और हंगामा करने लगे।

जाम लगने के कारण मोहिउद्दीननगर महनार पथ पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना पर मोहनपुर ओपी पुलिस मौके पहुंच कर लोगों को समझाने-बुझाने में लगी है। हालांकि लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

 

कोचिंग से लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतक के साथ लौट रहे छात्र शिवम ने बताया कि मनीष सातवीं कक्षा में पढ़ता था। सुबह वह कोचिंग की पढ़ाई करने के लिए गया था। पढ़ाई खत्म करने के बाद दोनों अलग-अलग साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान पीरगंज के पास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। जब वे लोग रिपर के करीब से गुजर रहे थे तो रिपर के चालक ने हॉर्न बजा दिया। इससे मनीष घबरा गया और वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। इसी दौरान वह रिपर से कुचल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद सड़क निर्माण में कार्यरत लोग वहां से फरार हो गए।

 

गुस्साए लोगों ने आगजनी कर जाम की सड़क

हल्ला होने पर मौके जुटे लोगों ने घटनास्थल पर आगजनी कर सड़क जाम कर दी। लोगों का कहना है कि दो तीन दिन पूर्व भी रिपर से हादसा हो चुका है। लेकिन रिपर चालक इस पर ध्यान नहीं देकर लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे घटना हो रही है।

 

मोहनपुर ओपीध्यक्ष केसी भारती ने कहा कि सड़क निर्माण में लगे रिपर वाहन से कुचल कर छात्र की मौत हो गई। सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *