Moradabad: सिविल लाइंस के 500 घरों में पानी की आपूर्ति ठप, मुख्य लाइन फटने से हुई परेशानी… लोगों में गुस्सा

[ad_1]

Moradabad: Water supply stopped in 500 houses of Civil Lines, problem due to bursting of main line

मुरादाबाद पुलिस लाइन के सामने फटी पाइप लाइन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीवर लाइन के चल रहे काम के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन गेट के पास पानी की मेन पाइप लाइन शनिवार सुबह फट गई। इसके कारण सिविल लाइसं, मिशन कंपाउंड व उसके आसपास के करीब 500 घरों में पेयजलापूर्ति ठप हो गई। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर जलकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

विभागीय अधिकारियों का दावा है कि रात में फटी लाइन को दुरुस्त कर लिया जाएगा। रविवार तक पेयजलापूर्ति शुरू हो जाएगी। मिशन कंपाउंड और उसके आसपास क्षेत्र में सीवर लाइन का शेष काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि इसी दौरान रिजर्व पुलिस लाइन गेट के पास पानी की मेन पाइप लाइन का पाइप फट गया।

इसके कारण आसपास क्षेत्र में पानी बहने लगा। साथ ही मिशन कंपाउंड और उसके आसपास के क्षेत्र में निवास करने वाले करीब 500 घरों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। इसके कारण शाम को लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। लोगों ने इसकी सूचना वार्ड के पार्षद और जलकल विभाग की टीम को दी। जिसके बाद टीम ने पहुंच वहां काम शुरू कर दिया है।  

सुबह सात बजे घर में पानी नहीं आया। इसके कारण बच्चों को नहाने, खाना बनाने, बर्तन और कपड़े धोने आदि की पूरे दिन दिक्कत रही। बार-बार खोदाई कर पाइप लाइन तोड़ी जा रही है। पहले जो कॉलोनी में हैंडपंप थे, वह भी धीरे-धीरे उखाड़ लिए गए। -माइकल मसीह, मिशन कंपाउंड

आए दिन मिशन कंपाउंड में पानी की किल्लत रहती है। सुबह पाइप लाइन फटने के बाद पेयजलापूर्ति बाधित है। दोपहर में पाइप लाइन मरम्मत कर ठीक भी की गई, लेकिन जब चेक की गई तो वह फिर फट गई। पूरे दिन लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। – जौनी राठौर, मिशन कंपाउंड

शनिवार पूरे दिन पानी नहीं आया। बताया गया कि खोदाई के कारण पाइप लाइन फट गई है, शाम तक ठीक हो जाएगी। लेकिन नहीं हुई। जो पानी स्टोर था वह भी दोपहर बाद खत्म हो गया। इससे काफी परेशानी हुई। -नितिन मुकेश, मिशन कंपाउंड

पुलिस लाइन के पास पाइप लाइन फटने से करीब 500 घरों में पानी की आपूर्ति शनिवार को ठप रही। जानकारी होने पर मैंने इसकी सूचना जलकल विभाग के क्षेत्रीय सुपरवाइजर व अन्य अधिकारियों को दी। जिसके बाद टीम ने पहुंच मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। -विनय राजौरिया, पार्षद वार्ड-13

सीवर लाइन के चल रहे काम के दौरान पुलिस लाइन गेट के निकट पानी की पाइप लाइन फट गई थी। इससे मिशन कंपाउंड व उसके आसपास के क्षेत्र के करीब 500 घरों की पेयजलापूर्ति प्रभावित रही। मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार सुबह तक पेयजलापूर्ति सुचारू हो जाएगी। पाइप लाइन फटने से नुकसान हुए पानी और क्षति का आकलन कराया जाएगा। संबंधित संस्था से उसकी वसूली की जाएगी। -बीआर अशोक, सहायक अभियंता जल कल, नगर निगम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *