Sambhal: बंदरों ने छह साल की बच्ची पर किया हमला, छत से गिरने से जान गई… सामने खड़े दादा बेबस होकर देखते रहे

[ad_1]

Sambhal: Monkeys attacked six year old girl, she died after falling from roof

बंदर के डर से छत से गिरी कीर्ति की मौत के बाद बिलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद

विस्तार


सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी कमलदीप की बेटी कीर्ति (6) शनिवार की सुबह बंदरों से डरकर भागते समय दूसरी मंजिल से गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब दस बजे सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी छह वर्षीय पोती कीर्ति पुत्री कमलदीप अपने दादा चंद्रपाल के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर धूप में बैठी थी।

इसी दौरान बंदरों को झुंड छत पर आ गया और दादा-पोती पर हमला कर कर दिया। बंदरों से डरकर बच्ची भागी तो छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पहले भी बंदरों ने उनके घर आए एक रिश्तेदार के बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

नहीं पकड़े गए बंदर

सिरसी नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में बंदर पकड़ने के लिए प्रस्ताव पर दो बार मोहर लग चुकी है लेकिन इसके बाद भी नगर पंचायत की ओर से बंदरों के पकड़ने की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। उधर, बंदर कितने खूंखार हो रहे हैं इसकी गवाही जिला अस्पताल की ओपीडी दे रही है।

हर रोज छह से सात लोग ऐसे पहुंच रहे हैं जिन्हें बंदरों ने घायल किया है। इसमें ज्यादातर बच्चे हैं। जिला अस्पताल में सभी मरीजों को एंटी रेबीज लगाया जा रहा है।

वन विभाग की ओर से बंदर पकड़वाने की अनुमति मिल गई है। मथुरा से टीम आकर बंदर पकड़ेगी। इसके लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पहले ही पास करा लिया गया था। -कौसर अब्बास, चेयरमैन, नगर पंचायत सिरसी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *