WPL 2024: मुरादाबाद की मेघना गुजरात जाएंट्स के लिए खेलेंगीं, तीस लाख लगी बोली…धारदार गेंदबाजी से दिखाएंगी दम

[ad_1]

WPL 2024: Moradabad's Meghna will play for Gujarat Giants, bid worth Rs 30 lakh

मेघना का चयन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रेलवे में टिकट बुकिंग क्लर्क के पद पर तैनात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मेघना सिंह गुजरात जाएंट्स का हिस्सा बन गई हैं। महिला आईपीएल के पहले सीजन में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। इस बार गुजरात जाएंट्स ने उन्हें तुरंत खरीद लिया। मेघना सिंह का क्रिकेट सफर बहुत ही कठिन रहा है। पिता शुगर मिल में सिक्योरिटी गार्ड हैं और मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

साधारण परिवार से होने के बावजूद मेघना ने अपनी मेहनत के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनीं। अब वह आईपीएल में अपनी धारदार गेंदबाजी से विकेट चटकाती नजर आएंगी। बिजनौर के कोतवाली देहात निवासी मेघना सिंह के पिता विजय वीर सिंह शुगर मिल में सिक्योरिटी गार्ड हैं और रीना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी मेघना को बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देखा तो दादा प्रेमपाल 2008 में उन्हें स्टेडियम लेकर पहुंच गए। मेघना ने यहां लड़कों के साथ अभ्यास करना शुरू किया। धीरे-धीरे मेघना की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में निखार आने लगा। मीडियम पेसर मेघना गेंदबाजी में आगे बढ़ती चली गईं।

2009-10 में वह अंडर 19 महिला यूपी टीम का हिस्सा बनीं। शानदार प्रदर्शन का इनाम भी उन्हें मिला और वह लगातार वर्ष 2019 तक यूपी टीम का हिस्सा रहीं। वर्ष 2012-13 में मेघना सीनियर महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनीं। 2014 में रेलवे में टिकट बुकिंग के पद पर उन्हें रेलवे में नौकरी मिल गई।

इसके बाद से वह मुरादाबाद में रहने लगीं और यहां नौकरी के साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेडियम में प्रैक्टिस की। 2019 में वह इंडिया महिला ए टीम का हिस्सा बनीं। इसके बाद वह 2020 में दुबई में खेली गई महिला आईपीएल टूर्नामेंट में वैलेसिटी टीम का हिस्सा बनीं।

विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच

मीडिया पेसर मेघना सिंह का चयन 2021 में इंडिया कैंप के लिए हुआ था। कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 24 अगस्त 2021 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट, वनडे और ट्वेंटी-20 के लिए चयन हुआ। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी महिला टीम का हिस्सा बनीं। बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन महिला वर्ल्ड कप टीम में हुआ।

छह मार्च 2022 को मेघना सिंह ने वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला। उन्होंने पाकिस्तान पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने मात्र सात ओवरों में तीन मेडन फेंके और मात्र 21 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया था।

रेलवे अधिकारियों ने मेघना को दीं शुभकामनाएं

आईपीएल में मेघना सिंह का चयन होने से रेलवे विभाग में भी खुशी की लहर दौड़ गई। डीआरएम राज कुमार सिंह, खेल सचिव राजेंद्र शर्मा, सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मेघना सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *