मऊ-बलिया बॉर्डर पर हादसा: आटो और पिकअप की टक्कर में आटो चालक की मौत, एक घायल

[ad_1]

Accident on Mau-Ballia border: Auto driver killed, one injured in collision between auto and pickup

सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : ANI

विस्तार


रामपुर थाना के फतेहपुर ताल रतोय निवासी एक युवक की बलिया जिले के उभाव थाना के बेल्थरारोड में मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा आटो और पिकअप के आमने सामने टक्कर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

फतेहपुर ताल रतोय निवासी सद्दन मंसूरी उर्फ राजू (30) पुत्र इकबाल आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की शाम मधुबन कस्बे से सवारी बैठाकर बलिया जिले के बेल्थरारोड गया था। देर रात अपने साथी याकूब (27) पुत्र सफीर के साथ घर लौट रहा था। अभी मऊ बलिया के बार्डर पर बेल्थरारोड के देवेंद्र डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा था कि मधुबन की तरफ से जा रही तेज रफ्तार पिकअप में आटो की टक्कर हो गयी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जब तक स्थानीय लोग वहां पहुंचते चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेल्थरारोड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सद्दन को मृत घोषित कर दिया। याकूूब की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप को सीज कर थाने गई। सूचना पाकर रोते बिलखते परिजन बलिया पहुंचे। मौत की सूचना गांव में मातम पसर गया। डेढ़ वर्ष के पुत्र वारिस को गोद में लेकर पत्नी रोजिदन खातून को बिलखता देख सबकी आंखे नम थीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *