[ad_1]

काशी विश्वनाथ धाम में पीएम और सीएम
– फोटो : a
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सानन्दमानन्दवने वसन्तं, आनन्दकंदं हतपापवृंदम्। वाराणसीनाथमनाथनाथं श्रीविश्वनाथं शरणं प्रपद्ये…अर्थात जो भगवान शंकर आनंदवन काशी क्षेत्र में आनंदपूर्वक निवास करते हैं, जो परमानंद के निधान व आदिकारण हैं और जो पाप समूह का नाश करने वाले हैं, मैं ऐसे अनाथों के नाथ काशीपति श्री विश्वनाथ की शरण में जाता हूं। इसी कामना के साथ बाबा विश्वनाथ के धाम में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। आम ही नहीं खास श्रद्धालुओं की आमद भी बाबा के धाम में बढ़ी है।
काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद देश ही नहीं दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया है। इसके साथ ही उद्योगपति, कलाकार, साहित्यकार, धर्माचार्य, कथावाचक, खिलाड़ी और संगीतकारों व राजनीतिज्ञों ने बाबा के दर पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसमें सबसे अधिक संख्या राजनीतिज्ञों की रही है। धाम के लोकार्पण के बाद दो साल के आंकड़ों पर गौर करें तो राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री, राजनीति दलों के अध्यक्ष के साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बाबा दरबार में हाजिरी लगाई है। बाबा के धाम का आकर्षण ऐसा है कि एक बार आने वाला यहां बार-बार आना चाहता है। यही कारण है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 108 बार बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री तीन बार श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए आ चुके हैं।
[ad_2]
Source link