Traffic Rules: तीन बार ट्रैफिक नियम तोड़ते पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर देगी नोएडा पुलिस

[ad_1]

Noida Police to cancel driving licence of traffic violators if issued three challans for breaking traffic rule

Noida Greater noida expressway
– फोटो : लाल सिंह

विस्तार


नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात नियम सख्त होने वाले हैं क्योंकि पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर में यातायात उल्लंघन में शामिल वाहनों और ड्राइवरों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दिशा में ताजा जानकारी यह है कि, नोएडा पुलिस ने सभी वाहन मालिकों और ड्राइवरों को जारी किए गए चालान से सावधान रहने के लिए सलाह जारी की है। नोएडा पुलिस यातायात उल्लंघनकर्ताओं के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द कर देगी, यदि उन्हें यातायात नियम तोड़ने के लिए तीन चालान जारी किए जाते हैं। यह नियम तब लागू हुआ जब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात नियमों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन जारी रहा। गौतमबुद्ध नगर में ज्यादातर यातायात उल्लंघनों में बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, सिग्नल तोड़ना, गलत दिशा में गाड़ी चलाना और वाहनों की तेज रफ्तार शामिल है। 

हाल ही में, नोएडा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला शहर बन गया। पूरी तरह से इंटीग्रेटेड और डिजिटल यह सिस्टम, पुलिस को कई प्रमुख स्थानों और चौराहों पर लगाए गए हाई-डेफिनिशन कैमरों के जरिए यातायात उल्लंघन की पहचान करने में मदद करती है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *