सुरक्षा में बड़ी चूक: संसद में दर्शकदीर्घा से कूदे दो शख्स, डिंपल यादव बोलीं- लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था

[ad_1]

Two persons jumped from auditorium in Parliament Dimple Yadav said anything happened inside Lok Sabha

सांसद डिंपल यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा में उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिटर गैलरी से एक विजिटर लोकसभा में कूद गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और लोकसभा को स्थगित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव का कहना है, ‘जो भी लोग यहां आते हैं, चाहे वे आगंतुक हों या पत्रकार वे टैग नहीं रखते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था’।

जानकारी के अनुसार, मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर मिला पास मिला था। संसद भवन के सामने एक महिला और पुरुष ने नारेबाजी करते हुए  टियर स्मॉग का उपयोग किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। दोनों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। 13 दिसंबर है और संसद हमले की बरसी है, ऐसे में इस घटना को सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार दो शख्स जब गैलरी से कूदे को सदन में धुआं भी उठा। अफरा-तफरी मची और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ा। सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारी महिला नीलम (42) पुत्री कौर सिंह रेड स्क्वेयर मार्केट, हिसार की रहने वाली है। वहीं, युवक अमोल शिंदे (25) पुत्र धनराज शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *