Bihar Crime: हत्या या आत्महत्या पर उलझी पहेली, पीहर पक्ष ने लगाया ये आरोप, ससुरालवालों ने बताया बेबुनियाद

[ad_1]

Woman commits suicide by hanging herself in Begusarai

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बेगुसराय में एक महिला के द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृत महिला की पहचान संतोष कुमार पासवान की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं सूचना पर चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने से पूर्व उक्त महिला पूरे मुहल्ले में लोगों से कुछ रुपये उधार मांगने गई थी। परंतु कहीं से उसे उधार रूपया नहीं मिला। जिसके बाद वो हताश व निराश होकर घर लौटी।

बेटे को सास के पास छोड़ा

जिसके बाद उसने अपने तीन वर्षीय छोटे पुत्र को खेत में काम कर रही सास के पास बांध के समीप पहुंचा के आई। वापस घर आने के बाद बरामदे पर ही एक साड़ी से फंदा लगाकर महिला झुल गई। घर के आसपास से गुजर रहे लोगों ने बरामदे पर फंदा से झुलते महिला को देखा तो उक्त खबर तुरंत पूरे मुहल्ले में फैल गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में जुट गई।

लोगों से मांग रही थी कर्ज

परिजनों ने बताया कि निजी कंपनी के ग्रुप लोन से महिला पर काफी दबाव था। लगातार महिला ग्रुप लोन के लिए लोगों से कर्ज मांग रही थी, लेकिन किसी ने नहीं दिया और आखिरकार अपने गले में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार निजी कंपनी के द्वारा मुहल्ले में घूमकर महिला ग्रुप लोन का धड़ल्ले से लाभ लिया गया है। जिसके लिए निजी कंपनी के कर्मी अब उस कर्ज़ की अदायगी हेतु जोरदार तरीके से दबाव बनाया जा रहा है। आपको बताते चले की ग्रुप लोन एवं किश्तवाड़ कर्ज़ की अदायगी नहीं हो पाने की स्थिति में गांव का कई लोग पूरे परिवार सहित गांव से प्रदेश की ओर पलायन चुका है। जबकि जो लोग हैं वह कर्ज़ अदायगी में पिछड़ रहे हैं।

पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं हत्या या आत्महत्या मामले में महिला के मायके वालों द्वारा ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उसको पहले हत्या कर फिर गले में फंदा डालकर उसे लटका दिया गया। उन्होंने कहा कि ससुराल वालों के द्वारा हत्या कर आत्महत्या की बात कही जा रही है। निजी कंपनी से महिला ग्रुप लोन की बात बेबुनियाद है। जबकि ससुराल पक्ष के द्वारा कर्ज़ के बोझ तले दब जाने के कारण आत्महत्या कर लेने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *