Bihar: सीएम नीतीश की रैली कैंसिल; सांसद रवि किशन का तंज, कहा- आव फरिया ल…; गिरिराज सिंह ने दी यह चुनौती

[ad_1]

Bihar News : BJP MPs Ravi Kishan and Giriraj Singh targeted CM Nitish's Kumar rally, Varanasi, JDU,

सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बनारस (वाराणसी) यात्रा रद्द हो गई है लेकिन इस पर सियासत अब भी गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार उनपर हमला बोल रहे हैं। अब भाजपा सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन ने उनपर बड़ा हमला बोला है। रवि किशन ने मीडिया से बातचीत के दौरान भोजपुरी में सीएम नीतीश कुमार को चैलेंज भी कर दिया। उन्होंने कहा कि आव फरिया ल नीतीश बाबू, ई महादेव की नगरी में…जो होई देखल जाई। 

सांसद रवि किशन ने कहा कि बनारस महादेव की नगर हैं। यहां कण-कण में शिव हैं। मैं क्षमा के साथ कहना चाहता हूं कि क्योंकि नीतीश कुमार बड़े लीडर हैं। सीएम नीतीश कुमार के अन्य राज्यों में यात्रा के सवाल पर कहा कि उनको जहां जाना हैं जाएं लेकिन पहले पीएम मोदी से बनारस में फरिया लें। रवि किशन ने मजाकिया अंजाद में कहा कि जिंदगी खंड-खंड बा नीतीश बाबू…। इतना ही नहीं रवि किशन ने दावा करते हुए कहा कि हमलोग 2024 के चुनाव में चार सौ सीट जीत रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को चुनौती दे दी

इधर, भाजपा के फायर ब्रांड और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को चुनौती दे दी। कहा कि मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि वह बनारस रैली में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान करें। अगर वह ऐसा करते हैं तो इंडी गठबंधन उन्हें पीएम कैंडिडेट भी मान लेगा।

इसलिए जदयू ने रैली रद्द कर दी, योगी सरकार पर लगाया आरोप

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बनारस (वाराणसी) में 24 दिसंबर को होने वाली रैली रद्द की दी गई। जदयू की ओर से इसकी वज रैली के लिए परमिशन नहीं मिलना बताया गया है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार बनारस के रोहनिया में रैली करना चाहते थे। लेकिन, अनुमति दूसरे जगह रैली करने की दी गइ। इसलिए जदयू ने रैली रद्द कर दी। जदयू की ओर से कहा गया है कि जल्द ही रैली के लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी। जदयू ने योगी सरकार पर साजिश के तहत जगह उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *