जीएसटी की सर्च: सलोनी तेल का एक गोदाम सील, एक फर्म से 67 लाख कराए जमा

[ad_1]

Saloni oil warehouse sealed Rs 67 lakh deposited from a firm

सरसों तेल के बड़े कारोबारी सलोनी ग्रुप पर जीएसटी टीम की छापेमारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में सरसों के तेल की प्रमुख कंपनी महेश एडिबल ऑयल पर स्टेट जीएसटी की सर्च में देर रात अधिकारियों ने एक गोदाम सील कर दिया जबकि कंपनी की सहयोगी फर्म ने 67 लाख रुपये टैक्स जमा कर दिया। आगरा में 13 परिसरों पर सलोनी तेल पर कार्रवाई जारी है। शुक्रवार शाम तक कार्रवाई ख़त्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्टेट जीएसटी के अधिकारियों के मुताबिक महेश एडिबल ऑयल और इसकी सहयोगी फर्मों ने सरसों की खरीद को बोगस फर्म से दिखाया है। जो लोग सरसों की बिक्री का काम ही नहीं करते, उनसे सरसों की खरीद दिखाई गई है। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे सलोनी तेल का गोदाम सर्च में सहयोग न करने पर अधिकारियों ने सील कर दिया। महेश एडिबल मिल्स ने 67 लाख रुपये जमा कराए हैं। देर रात तक एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 मारुति शरण चौबे अपने अधिकारियों के साथ जांच कर रहे थे।

ये भी पढ़ें – Taj Mahotsav: ताज महोत्सव से पहले 10 सड़कें बनेंगी मॉडल रोड, जानें और क्या है तैयारी

चार साल पहले पड़ा था आयकर छापा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी रहे स्व. शिवकुमार राठौर और उनके भाइयों की फर्म महेश एडिबल ऑयल कंपनी पर 4 साल पहले 7 फरवरी, 2019 को आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग ने छापा मारा था। तब कंपनी ने 12 करोड़ रुपये की आय सरेंडर की और 200 करोड़ से ज्यादा बेनामी संपत्ति का पता चला था। एंडेवर कार से 5 करोड़ की नकदी जब्त की गई थी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *