Bihar News : पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को यहां मिली लाश; दिल्ली नंबर की कार भी बरामद

[ad_1]

Bihar News: Youth shot dead in Patna, police found dead body; Delhi number car also recovered

सड़क किनारे मिली लाश।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना के मसौढ़ी स्थित नउआ बाग गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक का शव गुरुवार को एक खेत से एक गाड़ी में बरामद कर लिया है। घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी थी। घटना की पुष्टि करते हुए मसौढ़ी के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ करके युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी है। हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश

बताया जा रहा है कि गुरुवार को नउआ बाग के लोगों ने दिल्ली नंबर की एक गाड़ी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में शव देखा। गाड़ी में शव मिलने की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मसौढ़ी थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मसौढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। जिस गाड़ी में युवक का शव बरामद हुआ है उस गाड़ी का नंबर दिल्ली का  DL14CH – 1585 बताया जा रहा है।

जांच में जुटी मसौढ़ी थाने की पुलिस

इस मामले में मसौढ़ी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ी का नंबर दिल्ली की रहने के कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह गाड़ी दिल्ली की है। युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या का कारण क्या था और मृतक कौन है, कहां का रहने वाला है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *