अरे बाप रे: विरोध में खबर चलाने पर दबंग मुखिया हुए आगबबूला, यूट्यूबर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

Domineering chief beats up YouTuber for publishing news in protest in Aurangabad

दबंग मुखिया ने यूट्यूबर को पीटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


औरंगाबाद में एक यूट्यूबर की मुखिया द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर द्वारा  पूर्व में परता पंचायत में गड़बड़ी की खबर चलाई थी। इसी वजह से मुखिया ने गुरूवार को मौका देख यूट्यूबर सह एक न्यूज पोर्टल के संचालक आलोक कुमार पर हमला बोल दिया। मुखिया ने आलोक को दे दनादन खदेड़ खदेड़ कर लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से चोटिल कर दिया।

चोटिल यूट्यूबर का कुटुम्बा रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया है। इलाज के बाद आलोक कुमार की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मुखिया द्वारा यूट्यूबर की पिटाई किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। लाइव वायरल वीडियो को यूट्यूबर ने खुद ही मीडिया को उपलब्ध कराया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई के लिए अम्बा थाना में आवेदन दिया है।

पिस्टल से फायर करने की कोशिश

इधर, अम्बा थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि पूर्व में उन्होंने मुखिया के कार्यों एवं उनके पुत्रवधू के फर्जी प्रमाण पत्र पर नियोजन की खबर को अपने प्रसारित किया था। इसके बाद मुखिया ने उन पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जो फर्जी है। आज मुखिया ने समर्थकों के साथ मिलकर मुझे बेरहमी से लाठी-डंडे से खदेड़-खदेड़ कर पीटा है। साथ ही मुझ पर पिस्टल से फायर झोंकने की भी कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मुखिया को ऐसा करने से रोक लिया, नहीं तो मेरे साथ बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।

जानलेवा हमला भी किया

उन्होंने कहा कि यह घटना उस वक्त घटी जब वे अपने बेटे अंबुज कुमार के साथ स्कूटी से भलुआही खुर्द स्थित मिल से आटा लेकर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मृत्युंजय राय के घर के पास मुखिया श्याम बिहारी राय एवं उसके पुत्र नवनीत राय एवं अन्य ने रोककर उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव से उनकी जान बची। वही मामले में जब परता पंचायत के मुखिया श्याम बिहारी राय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वें पंचायत की निधि से नाली का काम करा रहे थे। इसी दौरान आलोक कुमार और उसका पुत्र अंबुज कुमार पांडेय वहां आया और काम रोकने को कहा। लेवी की मांग करने लगा। कहा कि  2 दिन के अंदर पैसे नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। मैंने जब इसका विरोध किया तो वह मुझे मारने लगा।

मामला हुआ दर्ज

इस बारे में जब अम्बा थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आलोक कुमार के द्वारा शिकायत आवेदन दिया गया हुआ है। शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएंगी चाहे वह मुखिया ही क्यों न हो?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *