Pilibhit News: चोरों ने मंदिर-मस्जिद और दुकानों को बनाया निशाना, एक ही रात में नौ जगहों पर चोरी

[ad_1]

Thieves broke the locks of nine places including three religious places in Pilibhit

पुलिस ने घटनास्थलों पर की जांच पड़ताल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभी में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद में बृहस्पतिवार रात चोरों ने तीन धार्मिक स्थलों समेत नौ जगह के ताले चटका दिए। शुक्रवार सुबह मौके पर लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। 

 

शेर मोहम्मद में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मस्जिद और मंदिर समेत एक इमामबाड़ा और दुकानों के ताले चटकाकर उनमें रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब लोग दुकानों पर पहुंचे तब मामले की जानकारी हो सकी।

आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी लगने के बाद भी काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका।

मौके पर फील्ड यूनिट, एसोजी समेत कोतवाली की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर काफी सामान चोरी करके ले गए हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *