Aligarh News: पूजा-अर्चना के साथ मंदिर का जीर्णेाद्धार शुरू, वैदिक मंत्रों से गूंजा प्रांगण

[ad_1]

Renovation of the temple begins with worship

जीणोद्धार का पूजा-अर्चना से हुई शुरूआत
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ के विजयगढ़ में चांदनी चौक स्थित प्राचीन भोलेनाथ मंदिर का पूजा-अर्चना के साथ जीणोद्धार शुरू हो गया। पुजारियों ने वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना शुरू की। पुरानी प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित किया गया।

200 वर्ष प्राचीन भोलेनाथ मंदिर काफी दिनों से क्षतिग्रस्त अवस्था में था। विष्णु गर्ग के पिता राजेंद्र कुमार गर्ग की काफी इच्छा थी कि मंदिर का जीणोद्धार हो। उनके पिता का कुछ दिन बाद देहांत हो गया और जीणोद्धार का कार्य नहीं हो पाया। अब मंदिर के जीर्णेाद्धार की शुभ घड़ी आई है। विष्णु गर्ग, बिंदु गर्ग ने पंडित परमकिशोर शर्मा के द्वारा पूजा-अर्चना कराई। 

पूजा-अर्चना

भक्तों ने पूजा अर्चना में भाग लिया। पुजारियों ने वैदिक मत्रों से पूजा अर्चना प्रारंभ की। वैदिक मन्त्रों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। मंदिर में शिव परिवार के अलावा अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को हटाने से पहले मंत्र जाप द्वारा पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना समापन के बाद प्रतिमाओं का गंगा में विसर्जन किया गया। 

भोलेनाथ मंदिर की पुराने समय से मान्यता है कि जब कस्बा में लड़के की शादी होती है, तो मंदिर में घुड़चड़ी होने के बाद कुआं पूजन करने महिलाएं आती हैं। संजय गर्ग ने बताया कि मंदिर प्रांगण के कुएं पर लोहे का जाल बनवाया जाएगा। मंदिर का आधार भी ऊंचा किया जाएगा, जिससे पूजा-अर्चना में कोई परेशानी न हो। 

मंदिर में पंडित परम किशोर शर्मा, पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित श्रीकृष्ण शर्मा, पंडित योगेश शर्मा, पंडित सर्वेश शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान ठाकुर रामपाल सिंह, विपिन शर्मा, संजय गर्ग, ऊषा गर्ग, सीमा गर्ग, पंकज गोयल, हरीश, राजेश गर्ग, आशीष तायल, मनोज यादव, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, ठाकुर अभिजीत सिंह, योगेश गर्ग, दीपेश वर्मा, काजल गर्ग, पूर्वा गर्ग, चिराग गर्ग, नैतिक गर्ग आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *