Rishikesh Aiims: जनवरी से नियमित होगी ड्रोन मेडिकल सेवा, पहाड़ी क्षेत्रों में भेजी जाएंगी दवाइयां

[ad_1]

Rishikesh Aiims: Drone medical service will be regular from January, medicines will be sent to hilly areas

एम्स ऋषिकेश ड्रोन से भेजी गई दवाई
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


अगले वर्ष जनवरी माह से एम्स ऋषिकेश ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत यहां से प्रतिदिन ड्रोन के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में दवाइयां व अन्य चिकित्सा संबंधी सामग्री भेजी जाएंगी। एम्स प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां भी कर ली हैं।

नए वर्ष में एम्स ऋषिकेश के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। एम्स प्रशासन जनवरी माह में ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू करने जा रहा है। यह सेवा केंद्र, राज्य सरकार व एम्स के समन्वय से संचालित होगी। ड्रोन मेडिकल सेवा के नोडल अधिकारी जितेंद्र गैरोला ने बताया कि पूरे देश में सेवा शुरू की जा रही है। एम्स को भी केंद्र सरकार से इस सेवा को जल्द शुरू करने के निर्देश मिले हैं। कहा कि यह सेवा चारधाम यात्रा व आपदा के दौरान काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। पहले चरण में प्रत्येक जनपद के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इस सेवा से जोड़ा जाएगा। संवाद

Exclusive: शोध में खुलासा, घुटने के इंप्लांट से पहले बंडल्ड इंटरवेंशन से बैक्टीरिया का खात्मा जरूरी

एम्स तीन बार कर चुका है ट्रायल

पहाड़ी क्षेत्रों में ड्रोन से दवाई आदि भेजे जाने के लिए एम्स प्रशासन पूर्व में तीन बार ट्रायल कर चुका है। ड्रोन से दवाई भेजने वाला ऋषिकेश एम्स देश का पहला एम्स है। पहला ट्रायल 16 फरवरी 2023 को किया था। तब करीब 2 किलो भार की दवाइयां जिला अस्पताल टिहरी गढ़वाल भेजी गई थी। दूसरे ट्रायल के तहत 2 मार्च को यमकेश्वर सीएचसी में दवाई भेजी गई थी। तीसरा ट्रायल 7 अगस्त 2023 को किया गया था। जिसके तहत कोटद्वार ब्लड कंपोनेंट भेेजे जा रहे थे। लेकिन ड्रोन अपने निर्धारित स्थल से कुछ दूर पहले क्रैश हो गया था। हालांकि ब्लड कंपोनेंट पूरी तरह सुरक्षित थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *