Hp Govt: हिमाचल सरकार लेगी 1200 करोड़ का ऋण, दो अधिसूचनाएं जारी

[ad_1]

Notifications for taking loan of Rs 1200 crore issued by hp govt

hp govt
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1200 करोड़ रुपये का ऋण लेने की अधिसूचना जारी कर ही है। इस बाबत शुक्रवार को राजपत्र में दो अधिसूचनाएं प्रकाशित की गई हैं। एक अधिसूचना में 500 करोड़ रुपये और दूसरी में 700 करोड़ रुपये का ऋण लेने की जानकारी दी गई है। वर्ष 2035 और 2038 तक इस ऋण को लौटाया जाएगा। वित्त सचिव अभिषेक जैन की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई है। 

राज्य सहकारी बैंक का लोन पोर्टफोलियो 10,000 करोड़ पार

उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का लोन पोर्टफोलियो 10,000 करोड़ रुपये पार कर शीर्ष श्रेणी में पहुंच गया है I बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने बताया कि बैंक ने कई तरह की लोन सुविधाएं देकर प्रदेश के लाखों ग्राहकों को लाभान्वित किया है I बैंक ने वर्ष 2015 से लेकर आज तक अपने लोन पोर्टफोलियो में लगभग 8,000 करोड़ का इजाफा किया है। इसमें अधिकतर ऋण किसानों को दिया गया है। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने बताया कि बैंक ने नई-नई ऋण योजनाएं लाकर हर श्रेणी को लोन की सुविधा देने का काम किया है। हाल ही में बैंक की ओर से शुरू की गई आकर्षक ब्याज दरों पर नई ऋण योजनाओं जैसे महिला सशक्त ऋण योजना, निश्चित वेतन, मजदूरी पाने वालों के लिए वेतन पर ऋण योजना का लाभ उठाकर भी ग्राहकों ने लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *