JP Nadda: देश में रिपोर्ट कार्ड की राजनीति, कांग्रेस की झूठी गारंटियों पर लोगों को भरोसा नहीं

[ad_1]

BJP President JP Nadda receives warm welcome in Bilaspur Himachal Pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा।
– फोटो : संवाद

विस्तार


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन हुआ। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बड़ी जीत के बाद नड्डा का हिमाचल का यह पहला दौरा है। जेपी नड्डा ने कहा राजनीति की संस्कृति बदल गई है। झूठ बोलकर वोट नहीं मिलता, काम करके वोट मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह दिया और जो नहीं कहा वह भी दिया। आज की राजनीति रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है, जो रिपोर्ट कार्ड रखेगा वह जीत हासिल करेगा।

नड्डा ने कहा की देश को पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास है, गारंटी पूरी करने की गारंटी है तो वो मोदी की गारंटी है। जब भी चुनाव आते थे तो कांग्रेस पार्टी पहाड़ों पर चूना लगा देती थी और जब बारिश आती थी तो चूना साफ हो जाता था और फिर जनता को चूना लग जाता था। यह थी कांग्रेस की चुनावी रणनीति। चुनाव के समय पानी की पाइप सड़क किनारे रख देनी और वोट बटोर लेने और चुनाव खत्म होते ही वह पाइप ऑफिस को वापस भेज देना।

नड्डा ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए हर घर जल, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, 33% प्रतिशत महिला आरक्षण बिल के बारे में उल्लेख किया और कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर है। नड्डा ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की बात भी की। कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को राहत के रूप में 1782 करोड़ दिए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2500 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2700 करोड़ और अगर केंद्र राशियों को देखो तो 3378 करोड़ रुपये केंद्र से मिले हैं।

उन्होंने कहा कि आपदा में बंदर बांट मत करो आपदा यह नहीं देखती की कौन कहां से है। नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और हिमाचल के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। आप पैसा खर्च करने वाले बनो केंद्र सरकार आपको और देगी पर जो पैसा दिया है उसको खर्चे तो करो। नड्डा ने गारंटियों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहां कांग्रेस की एक ही गारंटी है, गारंटी नहीं होने की गारंटी। हिमाचल की जनता 68 इंग्लिश मीडियम स्कूल ढूंढ रही है, महिलाओं को 1500 रुपये नहीं मिले, मोबाइल स्वास्थ्य वैन नहीं मिली, गोबर, दूध नहीं खरीदा, युवाओं को 5 लाख नौकरियां नहीं मिली, 300 यूनिट बिजली नहीं मिली।

नड्डा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार फिर लोकसभा चुनाव में एक बार फिर चौका लगाएं और हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीताएं। अभिनंदन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, जेआर कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, राजिंद्र गर्ग, सुरेश चंदेल सुमित शर्मा, तिलक राज उपस्थित रहे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *