Lucknow: घर खाली करने की नोटिस लगते ही बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, मौत

[ad_1]

An old man died when house vacant notice issued by administration.

बुजुर्ग की फाइल फोटो।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


प्रशासन के द्वारा शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे अकबरनगर में घर खाली करने की नोटिस चस्पा होने के बाद 75 साल के बुजुर्ग चुन्नीलाल को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हालांकि चुन्नीलाल कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

जो रेलवे के फिटर पद से सेवानिवृत होने के बाद परिवार के नौ सदस्यों के साथ रह रहे थे। चुन्नीलाल के पोते अंकुर ने बताया कि उनके घर के बगल में नोटिस चस्पा होने के दौरान बाबा ने परिवार के लोगों से पूछा, यह सब क्या हो रहा तो परिवार के लोगों ने चुन्नीलाल को बताया कि घर खाली करने की नोटिस चस्पा करने प्रशासन की टीम आई है।

इस पर बाबा बड़बड़ाने लगे कि हम अब घर छोड़कर नहीं जाएंगे। इसके बाद उनको नींद नहीं आई। कुछ ही देर में हालत बिगड़ी तो उनको बादशाह नगर रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने को मौत का कारण बताया। इस घटना से अकबरनगर में लोगों में काफी आक्रोश है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *