Varanasi: पीएम के आगमन के पूर्व नमामि गंगे की शानदार मुहिम, छात्र-छात्राओं के साथ घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

[ad_1]

Before the arrival of PM, a wonderful campaign of Namami Gange, cleanliness campaign was conducted at the ghat

पीएम के आगमन के पूर्व नमामि गंगे की शानदार मुहिम
– फोटो : संवाद

विस्तार


वाराणसी को 1953 करोड़ की सौगात देने आ रहे देश के प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत शनिवार को राजघाट पर नमामि गंगे ने गुरु नानक इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ किया। बाबा श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से आशीर्वाद मांगते हुए पीएम मोदी के नाम से विशेष गंगा आरती की गई। प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व स्वच्छता के अभूतपूर्व क्रम को आगे बढ़ाते हुए  राजघाट से नमो घाट तक गंगा किनारे की सफाई में गुरु नानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के विधार्थियों ने योगदान दिया।

राजघाट से नमो घाट तक स्वच्छता का संदेश दे रही रैली निकाली। अलौकिक छटा बिखेर रहे राजघाट पर माता की तरह हितकारिणी नदियों के संरक्षण का संदेश दिया गया। पीएम मोदी द्वारा किए गए आवाह्न जिसमें प्रमुख रूप से स्वच्छता, नदियों के संरक्षण से जुड़ने, आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाने और सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए लोगों से अपील की गई । राष्ट्रध्वज तिरंगा और पीएम मोदी की तस्वीर लेकर गंगा निर्मलीकरण का संकल्प लिया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हमें स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता की राह दिखाई है। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा में सीवर न गिरने हेतु सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं। कहा कि काशी के गले में 1953 करोड़ की मोतियों का हार विकास के रूप में सजेगा। यह दृढ़ संकल्प के मोती निरंतर सजें इसके लिए हमने मां गंगा से प्रार्थना की है । स्कूल की निर्देशिका श्रीमती दलजीत कौर ने कहा कि छात्र-छात्राओं के माध्यम से जनमानस को स्वच्छता का संदेश जरूरी है। जागरूकता के क्रम में बच्चों की उपयोगिता बहुत सार्थक साबित होगी। प्रधानाचार्य कौशिक अचार्य ने सभी से जन भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, प्रधानाचार्य कौशिक अचार्य,  स्कूल के खेल अध्यापक संजय तिवारी, महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, सीमा गुप्ता, गुरु नानक इंग्लिश स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थी मौजूद रहे ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *