Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले- जनवरी में हिमाचल आएंगे दुबई के निवेशक

[ad_1]

cm Sukhvindra Sukhu said Dubai investors will come to Himachal in January

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने रखी सिरमौरी हाट की आधारशिला।
– फोटो : संवाद

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना की है। इस परिकल्पना को पूरा करने की दृष्टि से वह दुबई गए थे और निवेशकों को हिमाचल आने का न्योता दिया। सुक्खू ने कहा कि निवेशक जनवरी महीने में हिमाचल आ रहे हैं। निवेशकों से पर्यटन, जलविद्युत और ग्रीन इंडस्ट्री में ज्यादा निवेश करने का आग्रह किया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार दोपहर बाद पांवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी। इससे पहले मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला हैलीपेड पहुंचे। पुरूवाला से सायं मिश्रवाला के रवाना हुए जहां वह एक स्थानीय समारोह में भाग लेने के उपरांत चंडीगढ़ रवाना हुए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *