भाजपा विधायक के आवास पर कांग्रेस का हल्ला बोल: नारेबाजी के बाद चाय की चुस्कियों में हल्का हुआ माहौल, जानें वजह

[ad_1]

Congress workers protest in front of BJP MLA residence in kashipur

protest
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


काशीपुर में पिछले छह साल से भी ज्यादा समय से निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं किए जाने के विरोध में जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने अपने साथियों के साथ पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल है। साथ ही उन्होंने इस पुल का निर्माण कर रही निजी कंपनी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग भी उठाई।

कांग्रेस विधायक आदेश चौहान अपने साथियों के साथ शनिवार की दोपहर बाजपुर रोड पर स्थित भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह सीमा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान आदेश चौहान सांकेतिक रूप से धरने पर बैठ गए। वे अपने साथ लकड़ी का एक सांकेतिक पुल भी बनाकर लाए थे। आदेश चौहान ने कहा कि 2 महीने पहले विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा था कि 15 दिसंबर तक आरओबी का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने तभी घोषणा की थी कि अगर आरओबी का निर्माण 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा तो वे 16 दिसंबर को गुलदस्ता लेकर विधायक त्रिलोक सिंह सीमा का आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही उनके आवास पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि दो साल का समय देकर जो कंपनी सात साल में भी पुल का निर्माण नहीं कर पाई उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है और भाजपा के विधायक भी जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अधिकारी, खनन माफिया और ठेकेदार ही चला रहे हैं। काशीपुर में भी पुल का निर्माण पूरा नहीं होना भी इसी को दर्शाता है। आदेश चौहान और उनके साथियों के पहुंचते ही विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और उनके पिता पूर्व विधायक हरभजन सिंह सीमा उनसे मिलने बाहर आए और काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई।

वहीं, चाय की चुसकियों के साथ प्रदर्शन के माहौल को हल्का बनाया गया। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और उनके पिता हरभजन सिंह सीमा ने स्वीकार किया कि ठेकेदार की मनमानी और बार-बार तारीख देने के बाद उससे मुकर जाने के कारण पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि जनता को परेशानी हो रही है लेकिन अब रेलवे की ओर से अनुमति मिल जाने के बाद उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही आरओबी का निर्माण पूरा हो जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *