Bihar: बैंक रिकवरी अधिकारियों की सुरक्षा के लिए साथ गई पुलिस टीम पर हमला; दो महिलाओं समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

[ad_1]

Attack on police team accompanying bank recovery officers in Arrah; 3 policemen including 2 women injured

अस्पताल में इलाज कराते घायल पुलिसकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के आरा में बैंक लोन की प्रॉपर्टी सील करने के लिए बैंक रिकवरी अधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर और कांच के टुकड़ों से जमकर हमला किया गया। जहां इस हमले में दो महिला पुलिसकर्मी और एक हवलदार समेत तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के आंनद नगर मोहल्ले की है। इधर, पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी आरा सदर और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया।

जानकारी के मुताबिक, बैंक लोन लेने वाले परिजनों द्वारा किए गए हमले में बैंक रिकवरी अधिकारियों को भी हल्की-फुल्की चोटें लगी हैं। घायल पुलिसकर्मियों में भोजपुर पुलिस बल के क्यूआरटी में तैनात हवलदार भीम सिंह (53), महिला सिपाही सकुंतला कुमारी (32) और खुशबू कुमारी (28) शामिल हैं।

इस घटना को लेकर क्यूआरटी (बज्रबल) के एसआई सुमन सिंह ने बताया कि हमारी टीम नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में बैंक लोन की प्रॉपर्टी सील करने में बैंक अधिकारियों की सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए गई हुई थी। इसी बीच ऋणी (लोन लेने वाले) के घर वालों ने एकाएक पुलिस बल पर हमला बोल दिया, जिसमें दो महिला सिपाही समेत एक हवलदार जख्मी हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, पुलिस टीम पर हमले के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी राजकुमार ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि हिंदुजा बैंक द्वारा आज लोन की प्रॉपर्टी का दखल दहानी किया जा रहा है। पुलिस टीम पर हमला कैसे और किस परिस्थिति में हुआ है, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *