[ad_1]
कुल्लू में लोग इन दिनों शीतलहर का सामना कर रहे हैं। लेकिन पर्यटक पीज, डोभी सहित अन्य साइटों से सर्द मौसम में पैराग्लाइडिंग की रोमांचकारी उड़ान भर रहे हैं। पर्यटकों में पैराग्लाइडिंग को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। 3500 रुपये में होने वाली उड़ान की ऑपरेटरों के पास बुकिंग आ रही है। पीज साइट में पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरने के लिए सैलानी कुल्लू आने के बाद ढालपुर पहुंच रहे हैं। इसके बाद पीज साइट पर जाकर पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। जबकि डोभी साइट भी सैलानियों की पहली पंसद बनी हुई है। यहां पर होने वाली पैराग्लाइडिंग की उड़ानों में इजाफा हुआ है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा का कहना है कि क्रिसमम व नववर्ष को देखते हुए आने वाले दिनों में साहसिक गतिविधियां भी रफ्तार पकड़ेंगी।
[ad_2]
Source link