Merry Christmas 2023: क्यों मनाते हैं 25 दिसंबर को ही क्रिसमस-डे, कौन हैं सांता क्लॉज, जानें रहस्य

[ad_1]

Merry Christmas 2023: क्रिसमस, ईसाई धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, इसे हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है. अपने आप में यह त्योहार इतना व्यापक है कि दुनियाभर में इसे अन्य धर्म के लोग भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं, इसलिए इस पर्व को धार्मिक कहने की बजाय सामाजिक कहना ज्यादा बेहतर होगा. संयुक्त राष्ट्र संघ के आंकड़ों के अनुसार, विश्व के करीब डेढ़ सौ करोड़ लोग ईसाई धर्म के अनुयायी हैं. क्रिश्चियन यानी ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यीशु (ईसा मसीह) का जन्म हुआ था. ईसा मसीह ईसाईयों के ईश्वर हैं, इसलिए क्रिसमस डे पर गिरजाघरों यानी चर्च में प्रभु यीशु की जन्म गाथा की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं, इसके साथ ही गिरजाघरों में प्रार्थना की जाती है, इस दिन ईसाई धर्म के लोग चर्च में एकत्रित होकर प्रभु यीशु की आराधना करते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *