[ad_1]
02:29 PM, 17-Dec-2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से 2:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। यहां से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के साथ पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया ।
02:24 PM, 17-Dec-2023

पीएम के इंतजार में कार्यकर्ता
– फोटो : संवाद
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले एयरपोर्ट रोड से मंगारी की तरफ जाने वाले रास्ते को सुरक्षा के मद्देनजर सील कर दिया गया है।
जगह-जगह पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं वहीं पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में लगे हैं।
02:03 PM, 17-Dec-2023
PM Modi Varanasi Visit Live: काशीवासियों को बेसब्री से पीएम मोदी का इंतजार, एयरपोर्ट से शहर तक भव्य है नजारा
बता दें कि काशी यात्रा में पीएम मोदी काशी और तमिलनाडु के रिश्ते को प्रगाढ़ करने वाले काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे। गंगा तट से ही वे हरी झंडी दिखाकर कन्याकुमारी से वाराणसी की विशेष ट्रेन को भी रवाना करेंगे। अगले दिन दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत सहित चार ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे।
[ad_2]
Source link