[ad_1]
दाऊद इब्राहिम भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक है. सोमवार को ऐसी खबरें आ रही हैं कि उसे जहर दिया गया है और वह गंभीर स्थिति में पाकिस्तान के एक अस्पताल में एडमिट है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है वह मर चुका है. खबर है कि दाऊद को कथित तौर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर दे दिया और उसे कराची के एक अस्पताल में ले जाया गया. पाकिस्तानी मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दाऊद की हालत गंभीर है और उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दाऊद ठीक है और कराची के सुरक्षित घर में रह रहा है. इस बीच एक खबर यह भी आ रही है कि दाऊद के संबंधि पूर्व पाकिस्तान दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद को पूरे परिवार सहित हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. हालांकि खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है.
[ad_2]
Source link