UP: ‘मत बताइए कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा’… जब पीएम मोदी ने पूछा ये सवाल, सकपका गया युवक

[ad_1]

Prime Minister Narendra Modi Says don tell me no income tax person will come Varanasi news in hindi

पीएम मोदी ने पूछे सवाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


अपने संसदीय क्षेत्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। कटिंग मेमोरियल के मैदान में स्टॉल भ्रमण के दौरान पीएम मोदी एक-एक लाभार्थी से बात की और उनके मन की बात को जानने का प्रयास किया। योजनाओं के धरातल पर उतरने का फीडबैक लिया। 

उन्होंने किसी के कंधे पर हाथ रखा तो किसी से झुककर बात की। हर वर्ग से मिलने का उनका अपना अंदाज था। बच्चों से मिलने पहुंचे तो शिक्षक के रूप में दुलार दिया और बुजुर्गों को सम्मान देकर उनका दिल भी जीता। महिला लाभार्थियों को मान और युवाओं को आत्मीयता के साथ प्रोत्साहित भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। यहां पीएम मोदी को सामने पाकर नदेसर के चंद्रिका प्रसाद ने खड़े होने का प्रयास किया तो उन्होंने हाथ पकड़कर उन्हें बैठे रहने के लिए कहा। फिर वहां खड़े होकर बात शुरू की तो पूछा कि आंख का ऑपरेशन कहां कराया। 

जवाब मिला कि चित्रकूट के अस्पताल में। वहां मौजूद फुलवरिया निवासी शांति देवी का पीएम ने अभिवादन किया और गोवर्धन प्रसाद से झुककर बात की। पीएम ने सब्जी विक्रेता आशीष गुप्ता के कंधे पर हाथ रखा और उनसे डिजिटल लेनदेन की जानकारी ली।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *