[ad_1]

मृतका मायरा खातून
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिर साक्ष्य छिपाने के नीयत से उसके शव को दफना दिया। वहीं, इसके बाद ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को तीन दिन बाद कब्र खोदकर निकाल लिया है और मामले का खुलासा कर दिया है। यह मामला जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मंगलपुर पंचायत के सिसवा कुटी गांव का है। वहीं, मृतका की पहचान सिसवा कुटी गांव निवासी मीरा हुसैन उर्फ रेहान की पत्नी मायरा खातून (30) के रूप में की गई है। वहीं, मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं।
जानकारी के अनुसार, 10 वर्ष पहले मीरा हुसैन ने मायरा खातून से प्रेम विवाह किया था। मामले की जानकारी देते हुए मुखिया रामचंद्र शाह ने बताया कि मीरा हुसैन सूरत में रहकर एक कपड़ा फैक्ट्री में कढ़ाई करने का काम करता था। इसी दौरान मायरा खातून से प्यार हो गया और दोनों का प्यार इस तरह परवान चढ़ा कि दोनों ने भाग कर शादी रचा ली। वहीं, दोनों का एक आठ साल और एक पांच साल का बेटा है। हालांकि शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। मृतका किसी लड़के से फोन पर बात करती थी, जिसे वह अपना भाई बताती थी। इस बात को लेकर उसके पति मीरा को हमेशा उस लड़के से अपने पत्नी का अवैध संबंध होने का शक बना रहता था। इसी कारण हमेशा दोनों पति-पत्नी के बीच में झगड़ा होता रहता था।
इसी तरह 15 दिसंबर को पति-पत्नी के बीच झगड़ा झंझट हुआ। इसके बाद मीरा ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर सबूत छिपाने के नीयत से उसके शव को गंडक नदी किनारे ले जाकर एक खेत में दफन कर दिया। यह बात धीरे-धीरे गांव में आग की तरह फैल गई और मामले की जानकारी पुलिस को हो गई।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रविवार की शाम दफन किए गए महिला के शव को जमीन खोदकर बरामद कर लिया। श्रीनगर पूजा थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर गंडक नदी किनारे से दफन किए गए महिला के शव को निकाल लिया गया है। वहीं, महिला की हत्या कर उसके ससुराल वाले उसके शव को दफन कर फरार हो गए हैं। शव को कब्जे में लेकर सोमवार को जीएमसीएच बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
[ad_2]
Source link