Himachal Weather: कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में

[ad_1]

Himachal Weather: forecast of rain and snowfall for two days in some parts state, minimum temperature in seven

हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। 22 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 22 व 23 दिसंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 24 दिसंबर से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

उधर, प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह-शाम ठिठुरन अधिक है। राज्य के सात क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। जबकि मनाली व सुंदरनगर में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सोमवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ रहा। उधर, कुल्लू-मनाली के अलावा शिमला, चायल, कसौली, डलहौजी में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए अभी से होटलों की एडवांस बुकिंग हो गई है। उत्तर रेलवे ने पर्यटकों की सुविधा के लिए सोमवार से कालका से शिमला के लिए एक और स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी है।

ऊना, चंबा, सोलन, मंडी का रात का पारा शिमला से ठंडा

प्रदेश के गर्म व मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ने से न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम है। ऊना, चंबा, सोलन, मंडी समेत अन्य इलाकों का रात का पारा शिमला से ठंडा चल रहा है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

शिमला  4.0

सुंदरनगर  0.5

भुंतर    -0.6

कल्पा -3.0

धर्मशाला 5.2

ऊना 3.0

नाहन 7.3

पालमपुर 2.5

सोलन 1.0

कांगड़ा 4.1

मंडी 0.3

चंबा 2.4

डलहौजी 4.2

जुब्बड़हट्टी 5.8

कुफरी 1.4

कुकुमसेरी -8.2

नारकंडा -0.6

रिकांगपिओ -0.5

सेऊबाग -0.5

समदो -6.4

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

शिमला 13.5

सुंदरनगर 21.0

भुंतर 19.5

कल्पा 9.9

धर्मशाला 20.0

ऊना 23.5 

केलांग 4.0

सोलन 21.0

कांगड़ा 21.2

मंडी 19.0

चंबा 17.8

डलहौजी 12.1

जुब्बड़हट्टी 15.6

कुफरी 8.0

धौलाकुआं 21.5

बरठीं 20.8

समदो 7.0

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *