Agra: पुलिस ने बावरिया गिरोह के बदमाश को दबोचा, ‘दिन में रेकी और रात में चोरी करके हो जाते फरार’

[ad_1]

police arrested scoundrel of Bavaria gang In Agra

Agra: पुलिस ने बावरिया गिरोह के बदमाश को दबोचा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने मंगलवार को बावरिया गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह गैंग विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। मलपुरा थाना पुलिस को इसे पकड़ने में सफलता मिली है। राजस्थान के धौलपुर से आकर गैंग के सदस्य आगरा देहात के इलाकों में चोरियां कर रहे थे। 

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि धौलपुर के रहने वाले आरोपी कल्याण को पकड़ा गया है। यह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।  मलपुरा थाना क्षेत्र में चार वारदात की हैं। इसके कब्जे से जेवरात, तमंचा सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी बंद घरों को निशाना बनाते हैं। सुबह रेकी करते हैं और रात में चोरी करके फरार हो जाते हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *