Parliament Security Breach: आरोपी ललित झा के दरभंगा स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस; परिजनों से कर रही पूछताछ

[ad_1]

Parliament Security Breach: Delhi Police reached house of accused Lalit Jha in Darbhanga; Interrogating family

दिल्ली पुलिस आरोपी ललित के परिजनों से पूछताछ कर रही है
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपी ललित झा से पूछताछ के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम मंगलवार को ललित झा के बिहार के दरभंगा जिला के बहेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर उदय गांव पहुंची। जहां पुलिस ने ललित के पिता देवानंद झा, मां मंजुला झा और दोनों भाई शंभू झा तथा हरिदर्शन झा उर्फ सोनू से करीब तीन घंटे से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, बीते दिन सोमवार को एटीएस की टीम ने भी यहां पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की थी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस के अधिकारी ललित के पिता देवानंद झा से उसके विषय में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह इस तरह की गतिविधि में कैसे शामिल हुआ। इस बात को पुलिस जांच टीम बार-बार खंगालने की कोशिश कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *