Himachal Weather: कुकुमसेरी में शून्य से 8 डिग्री नीचे लुढ़का पारा, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

[ad_1]

Cold wave sweeps Himachal Pradesh Kukumseri temperature minus eight degree Celsius

कोकसर में शून्य तापमान के बीच पानी जम रहा है। जमे हुए झरने के पास पर्यटक।
– फोटो : संवाद

विस्तार


प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। सोमवार रात सात जगहों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया। कुकुमसेरी में सबसे ज्यादा -8.6 तक पारा गिर गया। इससे प्रदेश में सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है।

प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में 22 और 23 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 21 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 24 दिसंबर से भी धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है।

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। सोमवार रात प्रदेश में सात जगह का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में कमी से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कोहरा भी पड़ रहा है।

इससे कई जगह वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे उच्च पर्वतीय जिलों में कुछ जगह बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 25 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *