[ad_1]
Sankashti Chaturthi 2024: संकष्टी चतुर्थी हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध त्यौहार है. संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. गणेश जी बुद्धि, बल और विवेक का देवता का दर्जा प्राप्त है. भगवान गणेश अपने भक्तों की सभी परेशानियों और विघ्नों को हर लेते हैं, इसीलिए इन्हें विघ्नहर्ता और संकटमोचन भी कहा जाता है. संकष्टी चतुर्थी का मतलब होता है संकट को हरने वाली चतुर्थी. संकष्टी संस्कृत भाषा से लिया गया एक शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘कठिन समय से मुक्ति पाना’. इस दिन व्यक्ति अपने दुःखों से छुटकारा पाने के लिए गणपति की अराधना करते हैं. पुराणों के अनुसार चतुर्थी के दिन गौरी पुत्र गणेश की पूजा करना बहुत फलदायी होता है, इस दिन लोग सूर्योदय के समय से लेकर चन्द्रमा उदय होने के समय तक उपवास रखते हैं. संकष्टी चतुर्थी को पूरे विधि-विधान से गणपति की पूजा-पाठ की जाती है. आइए जानते है साल 2024 में कब और किस तारीख को संकष्टी चतुर्थी है, इसके साथ ही पूजा विधि और महत्व…
[ad_2]
Source link