Railway News: नई रेल लाइन कार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेगी पटना-इंदौर एक्सप्रेस, जान लीजिए रूट

[ad_1]

Railway News Due to work of new railway line Patna-Indore Express will run on changed route

पटना-इंदौर एक्सप्रेस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल और रामगंजमंडी स्टेशनों के मध्य चल रहे दोहरीकरण के मद्देनजर भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण पटना और इंदौर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 19313/14 तथा 19321/22 इंदौर-पटना-इंदौर एक्सप्रेस का परिचालन जनवरी, 2024 के प्रथम सप्ताह में रद्द किया गया था।

परंतु यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब गाड़ी संख्या 19313/14 तथा 19321/22 इंदौर-पटना-इंदौर एक्सप्रेस का रद्द किए गए परिचालन को परिवर्तित मार्ग के रास्ते पुनर्बहाल किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हाजीपुर, वीरेंद्र कुमार ने दी।

  • दिनांक 01.01.24 एवं 03.01.24 को इंदौर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस का परिचालन मक्सी-रूठियाई-गुना-बीना के रास्ते चलाई जाएगी

  • दिनांक 03.01.24 एवं 05.01.24 को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस का परिचालन बीना-गुना-रूठियाई-मक्सी के रास्ते चलाई जाएगी

  • दिनांक 30.12.23 को इंदौर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस का परिचालन मक्सी-रूठियाई-गुना-बीना के रास्ते चलाई जाएगी

  • दिनांक 01.01.24 को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस का परिचालन बीना-गुना-रूठियाई-मक्सी के रास्ते चलाई जाएगी 

     

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *