[ad_1]
11:58 PM, 29-Nov-2022
NDTV: प्रणय और राधिका रॉय ने RRPRH के निदेशक पद से दिया इस्तीफा, बोर्ड में इन्हें किया गया शामिल

नियामक को दी गई जानकारी में एनडीटीवी ने कहा कि सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण को तत्काल प्रभाव से आरआरपीआरएच के बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। और पढ़ें
11:43 PM, 29-Nov-2022
हाथरस : दिल्ली चुनाव में गईं रोडवेज बसें, यात्रियों को परेशानी

हाथरस : दिल्ली चुनाव में गईं रोडवेज बसें, यात्रियों को परेशानी और पढ़ें
11:04 PM, 29-Nov-2022
छत्तीसगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास, 2018 में हुई थी वारदात

लोक अभियोजक ने बताया कि दोषियों ने नाबालिग को बहला फुसलाकर घर से ले गये और उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ बारी- बारी दुष्कर्म किया। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। और पढ़ें
10:15 PM, 29-Nov-2022
Delhi: हाईकोर्ट का अर्जुन पुरस्कार समारोह पर रोक लगाने से इनकार, राष्ट्रपति भवन में कल होगा आयोजित

न्यायमूर्ति प्रतिभा मनिंदर सिंह ने एशियाई खेल 2018 में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट मनजीत सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पुरस्कार समारोह रोकने का कोई आधार नहीं है। यह समारोह 30 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। और पढ़ें
10:12 PM, 29-Nov-2022
Earthquake in Delhi: दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.5 दर्ज

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि नई दिल्ली के आठ किलोमीटर पश्चिम में 2.5 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई भूतल से पांच किलोमीटर अंदर थी। फिलहाल किसी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं है। और पढ़ें
10:08 PM, 29-Nov-2022
श्रद्धा ने किया था ये आखिरी फैसला: तीन-चार मई के उस वाकये के बाद बौखला गया था आफताब, सता रहा था उसे ये डर

श्रद्धा वालकर आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) की मारपीट से परेशान थी। इस कारण श्रद्धा उसे छोड़ना चाहती थी। और पढ़ें
09:43 PM, 29-Nov-2022
Gurugram: ‘मेरे रास्ते में आए तो इस बार बचोगे नहीं’, बजरंग दल के नेता को गौ तस्कर की धमकी

मोहित ने दावा किया है कि रविवार को शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। मवेशी तस्कर होने का दावा करने वाले कॉलर ने गाली दी और धमकी दी कि अगर वह जानवरों की सुरक्षा के लिए सड़क पर आया, तो उसे 2019 की तरह गोली मार दी जाएगी, लेकिन इस बार वह जीवित नहीं रह पाएगा। और पढ़ें
09:25 PM, 29-Nov-2022
खून का बदला खून!: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो युवक ने भाई की मौत के बदले में की हत्या, कमर पर गोली मारकर फरार

धराऊ गांव में तीन नवंबर को 23 वर्षीय नितिन का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। इसमें युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं गया था। और पढ़ें
09:19 PM, 29-Nov-2022
जिंदगी की जंग जीत गया मासूम: शरीर के अंगों ने बंद कर दिया था काम करना, छोटे भाई की हो गई थी मौत, जानें मामला

मध्यप्रदेश के भिंड में रहने वाले दो भाई ने 31 अक्टूबर को इमली की तरह दिखने वाला पौधे रत्ती का बीच खा लिया था। यह सांप की जहर की तरह काफी विषैला होता है। इसे खाने के कुछ देर बाद ही मौत हो सकती है। बीज खाने के बाद सात साल के बच्चे की हालत खराब हो गई, जबकि उसके पांच साल के भाई ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सात साल के बच्चे को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल लाया गया। और पढ़ें
05:36 PM, 29-Nov-2022
India-Indonesia: इंडोनेशियाई मंत्री महफुद से मिले एस जयशंकर, म्यांमार समेत इन मसलों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर इंडोनेशिया के शीर्ष मंत्री मोहम्मद महफुद एमडी दिल्ली आए हैं। उनके साथ दिल्ली दौरे पर इंडोनेशियाई उलेमाओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। दौरे के दौरान इंडोनेशिया के उलेमा अपने भारतीय समकक्षों के साथ वार्ता करेंगे।
08:28 PM, 29-Nov-2022
मोबाइल से सुलझी अंजन हत्याकांड की गुत्थी: कत्ल के बाद तोड़ी सिम, फोन चला रहे थे मां-बेटे… फिर आया ऐसा मोड़

अपराधी कितना भी शातिर हो, लेकिन वह कुछ ना कुछ सुराग छोड़ ही जाता है। और पढ़ें
07:23 PM, 29-Nov-2022
Shraddha Murder Case: यकीन नहीं कर पा रही दूसरी प्रेमिका, आफताब की करतूत जान पैरों तले से खिसक गई जमीन

श्रद्धा वालकर की हत्या में आरोपी आफताब की हैवानियत का खुलासा होने के बाद से उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड सदमे में है । उसे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आफताब ऐसा कर सकता है । आफताब ने जो अगूंठी श्रद्दा को दी थी उसको श्रद्धा की हत्या के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को दे दिया था । लड़की ने बताया कि आफताब उससे बिल्कुल अलग तरह से व्यवहार करता था पुलिस ने उसके पास से श्रद्धा की अंगूठी बरामद कर ली है। और पढ़ें
07:01 PM, 29-Nov-2022
पति के कत्ल की कहानी: शव के 10 टुकड़े कर कूड़े में फेंके, तीन बार देखने गए मां-बेटे, अंग दिखते ही करते थे ऐसा

अपराधी कितना भी शातिर हो, लेकिन वह कुछ ना कुछ सुराग छोड़ ही जाता है। ऐसा ही बेटे दीपक के साथ पति की हत्या कर उसके शव के 10 टुकड़े करने वाली पूनम देवी के साथ हुआ है। और पढ़ें
06:31 PM, 29-Nov-2022
MCD Elections: क्या BJP के ‘धुरंधरों’ की टोली दिखा सकेगी जादू, किसे मिनी पार्षद बनाना चाहते हैं केजरीवाल?

MCD Election: आप नेताओं का कहना है कि इस चुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। वह कभी तो राष्ट्रवाद को बीच में ले आती है, तो कभी हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठा लेती है। ये कोई नहीं बता रहा कि भाजपा, दिल्ली वालों को महंगाई, प्रदूषण, कूड़े के पहाड़ व यातायात की समस्या से कैसे निजात दिलाएगी… और पढ़ें
06:11 PM, 29-Nov-2022
Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन ने हाईकोर्ट में दी ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती, खारिज कर दी थी जमानत याचिका
सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज है। इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं। और पढ़ें
[ad_2]
Source link