मथुरा में दर्दनाक हादसा: भाभी और मासूम भतीजी की आंखों के सामने हुई मौत, लाश देख देवर हुआ बेहोश

[ad_1]

विस्तार


मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार शाम एक सड़क हादसे में मां और दो साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। महिला का देवर और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतका मुरैना, मप्र की रहने वाली थी।

मप्र के मुरैना जिले के खड़ाऊ इलाके के जयवीर अपनी भाभी विशन देवी व उनके तीन बच्चे आठ वर्षीय परी, चार वर्षीय मनु और दो वर्षीय खुशी को वृंदावन से मुरैना बाइक पर लेकर जा रहे थे। फरह पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। विशन देवी और दो साल की खुशी सड़क पर जा गिरी और अन्य तीन साइड में गिरे। बीच सड़क पर गिरी मां-बेटी पर अज्ञात वाहन का पहिया चढ़ गया। राहगीरों ने घायलों व मृतकों को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें –  COVID-19 JN-1: नए साल पर बांकेबिहारी मंदिर की बदली व्यवस्था, ये लोग नहीं कर सकेंगे दर्शन; जानें गाइडलाइन

आंखों के सामने भाभी-भतीजी की मौत होते देख बेहोश हुआ जयवीर

हादसे में घायल जयवीर ने बताया कि वह बाइक में पीछे से किसी वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के पल भर बाद ही सड़क के साइड में जा गिरा। उसके पास भतीजी परी और मनु गिरी। जब तक की वह कुछ समझ पाता, भाभी विशन देवी और दो साल की मासूम भतीजी खुशी सड़क के बीचोबीच मृत हालत में पड़ीं थीं। उन्हें देख वह बेहोश हो गया। होश आने पर खुद को अस्पताल में पाया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि घायल उपचाराधीन हैं। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

ये भी पढ़ें –  मदद के बहाने लूट ली आबरू: पड़ोसी युवक के इरादे थे इतने घिनौने…, बंधक बनाया; यहीं नहीं रुकी दरिंदगी

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *