यूपी जोड़ो यात्रा: मुरादाबाद में 26 को डिप्टीगंज से कोहिनूर तिराहे तक पदयात्रा, आयोजन की बनाई जा रही रणनीति

[ad_1]

UP Jodo Yatra: Padyatra from Diptyganj to Kohinoor Tirahe on 26th in Moradabad

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



यूपी जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 25 दिसंबर की रात शहर आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद 26 की सुबह कांग्रेसी डिप्टीगंज से पदयात्रा करते हुए कोहिनूर तिराहे तक जाएंगे। यह यात्रा समाज में फैली नफरत को दूर करेगी। चौमुखा पुल स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रभारी मिथुन त्यागी ने जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी, फ्रंटल अध्यक्षों के साथ बैठक की।

बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर यूपी जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम बनाया गया है। इस दौरान उन्होंने यात्रा की तैयारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। 25 दिसंबर की रात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, यूपी के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ आएंगे।

रात में विश्राम करने के बाद 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे से यात्रा शुरू होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि यूपी जोड़ो यात्रा डिप्टी गंज चौराहे से प्रारंभ होकर बारादरी, तहसील स्कूल, जिगर रोड, दीवान बाजार होते हुए लालबाग कानून गोआन, जीआईसी, जामा मस्जिद चौराहा होते हुए इंदिरा चौक, गलशहीद चौराहा, ईदगाह रोड, करुला कोहिनूर तिराहा पर समाप्त होगी।

कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा का स्वागत करेंगे। यह यात्रा समाज में फैल रही नफरत को समाप्त करेगी। सत्ताधारी दल समाज में नफरत फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहता है। देश में लोकतंत्र समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे कांग्रेस नेतृत्व कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

नवनियुक्त जिला प्रभारी मिथुन त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद कांग्रेस का मजबूत जिला है। यहां यूपी जोड़ो यात्रा पूरी ताकत के साथ निकाली जाएगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा अनूप दूबे, असद मोलाई, अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, आनंद मोहन गुप्ता, अनुराग शर्मा, अफसर खान, राजेंद्र वाल्मीकि, अरशद परवेज, शिवराज सिंह गुर्जर, मोहम्मद जुनेद पार्षद, मोहम्मद नाजिम आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *