[ad_1]

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू
– फोटो : संवाद
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने कहा कि जिनको कुश्ती लड़नी है वो कुश्ती लड़ें। जिनको राजनीति करनी है वो राजनीति करें। बच्चों के लिए कुश्ती के कैंप लगाए जाएंगे। उनका साल किसी भी तरह से खराब होने नहीं दिया जाएगा। ओलंपिक में जाने वाले पहलवानों की तैयारी करवाई जाएगी।
भारतीय कुश्ती महासंघ को 12 साल बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। चंदौली के रहने वाले संजय सिंह बबलू फेडरेशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियन अनिता सिंह श्योराण को हराया। संजय सिंह को 47 में से 40 वोट मिले हैं वही अनिता को सात वोट मिले हैं। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने पहलवानों से विवाद के दौरान उनका खुलकर समर्थन किया था।
[ad_2]
Source link