[ad_1]

पुंछ-राजोरी में सर्च ऑपरेशन
– फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी में शुक्रवार को सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चल रहा है। पुंछ के बफलियाज में घटना स्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पहुंच गई है। जीओसी 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी डॉ. हसीब मुगल सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं।
उधर, दोनों जिलों में मुख्य चौक-चौराहों के साथ ही एलओसी के साथ लगते मार्गों पर नाके बढ़ाए गए हैं। जम्मू-पुंछ-राजोरी हाईवे पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही जिलों के जंगली और पहाड़ी इलाकों को खंगाला जा रहा है। डेरा की गली में गहन सर्च ऑपरेशन चल रहा है। यहीं पर गुरुवार को आतंकियों ने घात लगाकर दो सैन्य वाहनों को निशाना बनाया था।
[ad_2]
Source link